अंकार। तुर्किए (पुराना नाम तुर्की) में आज यानी सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आने से हाहाकार मच गया। भूकंप इतना खतरनाक था कि इसका असर सीरिया, लेबनान और इजराइल में भी महसूस किए गए। तुर्किए में सबसे प्रभावित शहरो में राजधानी अंकारा, नूरदगी समेत 10 शहर रहे।
तुर्किये में अब तक 76 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 440 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, सीरिया में 237 लोग मारे गए और 639 जख्मी हैं। इस तरह अब तक इन दो देशों में मरने वालों की संख्या 313 हो गई है। दोनों देशों में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती हैं, क्योंकि अभी भी कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं। हालांकि, लेबनान और इजराइल से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
सीरिया के दमिश्क, अलेप्पो, हमा, लताकिया समेत कई शहरों में इमारतें गिरने की खबर है। ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। भूकंप से प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यहां के कई इलाकों में लोगों ने बताया कि करीब 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।




