img

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कल से गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन में दर्द की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं। गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत टीम की कप्तानी करेंगे। BCCI ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वहीं, नीतीश रेड्डी को मौका मिल सकता है।

भारत सीरीज में 0-1 से पीछे हैं। साउथ अफ्रीका ने पहला मैच 30 रन से जीता था। पहले टेस्ट में हार के बाद मेजबान भारत पर क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडरा रहा है। इस मैदान पर पहली बार टेस्ट मैच खेला जाएगा।

ऐसे में पिच और परिस्थितियों को देखते हुए प्लेइंग इलेवन का सिलेक्शन भी अहम रहने वाला है। पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे थे। शुरुआती ओवर्स में पेसर्स और बाद में स्पिनर्स के सामने बल्लेबाज लगातार दबाव में दिखाई दिए


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे