img

नई दिल्ली। GT vs RR Match: राजस्थान रॉयल्स (RR) को गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करना भारी पड़ गया। कप्तान संजू सैमसन और उनकी टीम पर स्लोओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है।

 IPL के नियम 2.22 के तहत राजस्थान टीम का इस सत्र में दूसरा अपराध था। इसलिए सैमसन पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है।वहीं टीम की प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर पर भी 6 लाख रुपया या मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार (9 अप्रैल ) को खेले गए मैच में राजस्थान को 58 रन से हार का सामना करना पड़ा।गुजरात टाइटंस से मिले 218 रन के बड़े टारगेट के सामने राजस्थान रॉयल्स बिखर गई। टीम 159 रन ही बना पाई। 

गुजरात से साई सुदर्शन ने 82 रन बनाए। राजस्थान से शिमरोन हेटमायर ने 52 और संजू सैमसन ने 41 रन बनाए। महीश तीक्षणा और तुषार देशपांडे को 2-2 विकेट मिले। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट लिए। साई किशोर और राशिद खान को 2 विकेट मिले।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे