img

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना जल्द ही पलाश मुच्छल की दुल्हन बनने वाली हैं।  हाल ही में स्मृति ने बेहद खास अंदाज में पलाश संग अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की है। बता दें कि पलाश मुच्छल बॉलीवुड की मशहूर कम्पोजर हैं।

शादी से पहले स्मृति का एक मजेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस रील में स्मृति ने अपनी सगाई को आफिशियली कन्फर्म कर दिया।

वीडियो में स्मृति के साथ टीम इंडिया की खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और अरुंधति रेड्डी भी दिख रही हैं। यह रील स्मृति ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।

वीडियो में सभी खिलाड़ी फिल्म "लगे रहो मुन्ना भाई" के गाने "समझो हो ही गया" पर छोटा सा कोरियोग्राफ्ड डांस एक्ट करती दिख रही हैं। क्लिप के आखिर में स्मृति कैमरे की तरफ अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाती हैं। इसी के साथ पहली बार उन्होंने सामने आकर सगाई की खबर को कन्फर्म किया।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे