img

नई दिल्ली। अमेरिका से एक बड़ी खबर आ रही है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मौत हो गई। यह दावा अमेरिका के एक न्यूज चैनल ने किया है।

न्यूज चैनल ने दावा किया है कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार (30 अप्रैल) शाम 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गईं।

गोल्डी बराड़ अपने एक साथी के साथ घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान कुछ बदमाश आए और गोलियां मारकर भाग गए।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (फाइल फोटो)

 चैनल को अमेरिकी पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि 2 व्यक्तियों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जिसमें से एक की मौत हो चुकी है।

बराड़ के विरोधी गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। दोनों ने दावा किया है कि गोल्डी पर उन्होंने दुश्मनी के चलते गोलियां चलवाई हैं। फिलहाल लॉरेंस या अन्य किसी भी गैंगस्टर की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 


Read More: अमेरिका ने हार्मुज में फंसे जहाजों को निकालने वाले अभियान को रोका, ट्रंप बोले- पाकिस्तान की अपील पर फैसला