img

नई दिल्ली। शाहरुख खान की IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाना होगा। BCCI ने KKR को यह निर्देश दिया। बता दें कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा की वजह से मुस्तफिजुर को हटाने की मांग उठ रही थी।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि हाल के दिनों में जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपने एक खिलाड़ी, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान, को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। साथ ही बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि अगर फ्रेंचाइजी किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करती है, तो उसे इसकी अनुमति दी जाएगी।

मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पिछले महीने अबुधाबी में हुए IPL मिनी ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे IPL में बांग्लादेश के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे