img

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। केंद्र ने कहा कि आंतरिक क्षेत्रों में 44 डिग्री सेल्सियस से 49 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने की उम्मीद है।

तटीय क्षेत्रों और द्वीपों में भी काफी गर्मी रहेगी। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

गल्फ न्यूज ने राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के हवाले से अपनी खबर में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि आसमान में कुछ समय के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

पूर्वी तट पर सूरज आग उगलेगा। दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर हवा 10 से 20 किमीप्रति घंटा की गति से चल सकती है। अरब की खाड़ी और ओमान सागर दोनों में हलचल सामान्य रहने का अनुमान है। लोगों को लंबे समय तक बाहर रहने से बचने की सलाह दी गई  है। (हि.स.)
 


Read More: अमेरिका आज से होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी करेगा, आईआरजीसी ने कहा- जलडमरूमध्य खुला है