img

कोलकाता। टीम इंडिया के  विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सोमवार को आईपीएल के आगामी सत्र के लिये लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) का कप्तान बनाया गया और उन्होंने टीम को पहला खिताब दिलाने के लिये अपना दो सौ फीसदी देने का भरोसा दिलाया। पंत को आईपीएल की मेगा नीलामी में लखनऊ टीम ने 27 करोड़ रूपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था।

पंत ने नया कप्तान बनाये जाने के बाद मीडिया से कहा, मैं अपना 200 प्रतिशत दूंगा। यह मेरा आपसे वादा है। मैं इस भरोसे पर खरे उतरने की कोशिश करूंगा। मैं नयी शुरूआत और नयी ऊर्जा को लेकर काफी रोमांचित हूं।

टीम के मालिक संजीव गोयनका ने कहा, हम नयी उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ शुरूआत करेंगे। सबसे अहम है कि नये आत्मविश्वास के साथ। मैं आपके सामने हमारे नये कप्तान ज्षभ पंत को पेश करता हूं।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे