टेक न्यूज। Redmi 12 5G Discount Offer :अगर आप बजट में स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो अमेजन पर जबरदस्त ऑफर चल रहा है। इस समय अमेजन पर कई फोन्स पर बंपर छूट मिल रही है. अगर आप रेडमी का फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो इस स्मार्टफोन पर भी छूट मिल रहा है। इस समय रेडमी के फोन पर 25% तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
अगर आप Redmi 12 5G को खरीदने का सोच रहे हैं तो इस पर 25% तक की छूट मिल रही है. इस फोन को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. अगर आप इसे एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदना चाहते हैं तो इसपर आपको 11,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. इसका सीधा सा मतलब है कि ये फोन आपको केवल 499 रुपये में मिल जाएगा. इसके अलावा, इस पर कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं.
Redmi 12 5G स्मार्टफोन की खासियत
Redmi 12 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट का यूज किया है. BGMI जैसे गेम्स को भी इस फोन पर आसानी से खेल सकते हैं. इसके अलावा, यह फोन बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस भी देता है. हालांकि लगातार 2-3 घंटे से ज्यादा आप इस पर गेम खेलते हैं तो ये थोड़ा स्लो जरूर हो जाता है. इसमें 12 5G में बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया है. 50MP का प्राइमरी कैमरा है. इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है. स्लीक डिजाइन, स्मूथ परफॉर्मेंस और अच्छी कैमरा क्वालिटी मिलती है.
Redmi 12 5G में 6.79 inch IPS LCD का डिस्प्ले दिया गया है। रिफ्रेश रेट्स 90Hz होगा। इसके अलावा Snapdragon 4 Gen 2 का प्रोसेसर मिलेगा।
स्मार्टफोन में 4GB+ 128GB, 6GB+128GB और 8GB+256GB दिया गया है। कैमरे की बात करें तो Redmi 12 5G में 50MP AI कैमरा+2MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, बैटरी बैकअप 5000 mAh होगा।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




