मलागा। Rafael Nadal Retirement : लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल ने टेनिस से लिया संन्यास ले लिया है। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल मंगलवार देर रात डेविस कप में नीदरलैंड के खिलाफ स्पेन के क्वार्टर फाइनल मैच के शुरुआती मुकाबले में 80वीं रैंकिंग वाले बोटिक वैन डे ज़ैंड्सचुल्प से 6-4, 6-4 से सीधे सेटों में हार गए।
संन्यास के ऐलान के बाद राफेल नडाल ने कहा कि वह अपने शौक को एक शानदार करियर में बदलने के लिए बेहद भाग्यशाली हैं।

नडाल ने प्रशंसकों को उनके असाधारण समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "स्पेन और सामान्य रूप से दुनिया में, मुझे इतना स्नेह पाकर बहुत सौभाग्यशाली महसूस हुआ है।"
नडाल ने आंखों में आंसू भरकर कहा, "मैं शांत हूं, क्योंकि मुझे ऐसी शिक्षा मिली है, जिससे मैं अपने नए जीवन को मन की शांति के साथ जी सकता हूं। मेरे आसपास एक अच्छा परिवार है, जो मेरी मदद करता है।" बोटिक से हारने के बाद नडाल ने यह भी कहा कि यह उनके लिए एक भावनात्मक दिन था।
राफेल नडाल के खिताब
राफेल नडाल 22 ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ खेल से विदा हुए, जिसमें रिकॉर्ड 14 फ्रेंच ओपन एकल खिताब शामिल हैं। उन्होंने 2009 और 2022 में दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2008 और 2010 में विंबलडन भी जीता। वह यूएस ओपन में भी सफल रहे, उन्होंने 2010, 2013, 2017 और 2019 में चार बार खिताब जीता।




