मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण ट्रेड्स में से एक को अंजाम दिया है। संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपये में सीएसके ने ट्रेड किया, जबकि रवींद्र जडेजा 14 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स (RR) में वापस लौट आए। यह ट्रेड आईपीएल 2026 (IPL-2026) से पहले की सबसे बड़ी हलचल साबित हुआ है, जिसने दोनों टीमों की दिशा बदल दी है।
संजू सैमसन का आगमन सीएसके की बैटिंग से जुड़ी कई चिंताओं को दूर करता है, राजस्थान के लिए 11 सीज़न में 4027 रन, 2022 में टीम को फाइनल तक ले जाना और 2024 में करियर-बेस्ट 531 रन—ये आंकड़े उनकी प्रभावशीलता साबित करते हैं।
वहीं राजस्थान के लिए जडेजा की घर वापसी भावनात्मक होने के साथ रणनीतिक भी है। आईपीएल 2025 के दूसरे चरण में टीम के पतन और सैमसन की चोट ने अनुभव व संतुलन की कमी को उजागर किया था। जडेजा दोनों लाते हैं—अनुभव और नेतृत्व गहराई, साथ ही डेथ ओवर्स में नियंत्रण। (हि.स.)
Read More: इंग्लैड के दिग्गज बल्लेबाज रॉबिन स्मिथ का निधन, 1992 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे थे




