img

चेन्नई। IPL-2024: राजस्थान रॉयल्स (RR) के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इंडियन (Trent Boult) प्रीमियर लीग (IPL-2024) इतिहास के पावरप्ले में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बोल्ट ने यह उपलब्धि शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्वालीफायर 2 में हासिल की।

बोल्ट ने लीग के चल रहे 17वें संस्करण के सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले में अपने चार ओवर के स्पेल में 45 रन देकर तीन विकेट लिए।

बोल्ट के नाम पावरप्ले में अब 62 विकेट है। वह हैदराबाद के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से पीछे हैं जिन्होंने पावरप्ले में 71 विकेट लिए हैं।

पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाज संदीप शर्मा (59 विकेट), दीपक चाहर (58 विकेट), उमेश यादव (58 विकेट) और ईशांत शर्मा (57 विकेट) हैं।

बोल्ट ने पावरप्ले में एक और रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने लीग के चल रहे 17वें संस्करण के पावरप्ले में सबसे अधिक विकेट दर्ज किए हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में पावरप्ले में 12 विकेट लिए हैं।

आईपीएल 2024 के पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाज भुवनेश्वर (10 विकेट), मिशेल स्टार्क (9 विकेट), वैभव अरोड़ा (8 विकेट) और खलील अहमद (8 विकेट) हैं।
 


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे