img

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL- 2026) का जोश अपने चरम पर है। बुधवार को टूर्नामेंट का 32 वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। नवाबों के शहर लखनऊ का इकाना स्टेडियम इस मैच का गवाह बनेगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। हेड टु हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। पिछले साल एक ही मैच हुआ था। इसमें लखनऊ को जीत मिली थी।

RR के 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस सीजन 20 सिक्स के साथ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने में दूसरे नंबर पर हैं।

इकाना की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां स्पिन गेंदबाजों को खास मदद मिलती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन के आसपास रहता है, जिससे साफ है कि बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता।

हालांकि हाल के मैचों में इस पिच ने बल्लेबाजों को भी सपोर्ट किया है। सतह पर अच्छा बाउंस और थोड़ी पेस भी मिलती है, जिससे गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को बराबर मौका मिलता है।

 


Read More: RR- LSG MATCH: नवाबों के शहर लखनऊ में आज राजस्थान के रजवाड़ों और LSG के धुरंधरों की भिड़ंत