img

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इससे पहले ही डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज  जोश हेजलवुड शुरुआती 2 मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वे चोट से उबर रहे हैं और अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं।

हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और एचिलीस की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी कारण वे एशेज सीरीज में भी नहीं खेल सके थे। हेजलवुड ने पिछले सीजन में 22 विकेट लेकर RCB को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हेजलवुड के अलावा, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। वे पीठ की चोट से उबर रहे हैं और लंबे समय से रिहैब में हैं।

बता दें कि बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच 28 मार्च को IPL का ओपनिंग मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 11 मार्च को BCCI ने लीग के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी दिया है।


Read More: एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप : भारत के आयुष पार नहीं कर पाए चीन की दीवार, सिल्वर मेडल जीता