img

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज रहे आर अश्विन ने इं​डियन प्रीमियर लीग (IPL) को अलविदा कह दिया है।  अश्विन ने सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान किया और अपने सभी फैंस और टीम का आभार जताया है।

अश्विन IPL 2025 में CSK टीम के हिस्सा थे, लेकिन वे ज्यादा मैच नहीं खेले थे। उन्होंने IPL में इस साल आखिरी मैच 20 मई को खेला था। उनकी टीम से रिलीज किए जाने की भी चर्चाएं चल रही थी। IPL में 221 मैच खेल चुके अश्विन के नाम 187 विकेट (इकोनॉमी रेट 7.29) और 833 रन (स्ट्राइक रेट 118) दर्ज हैं। ऐसे में उनकी मांग बाकी टीमों में भी रहेगी। अब देखना होगा कि वह किसी फ्रैंचाइजी को ट्रेड होते हैं या ऑक्शन में जाते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने CSK के लिए 9 मैच खेले थे।

अश्विन को CSK ने मेगा ऑक्शन में 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, जिससे वह 9 साल बाद अपने होम फ्रेंचाइजी में लौटे थे। 2016 से 2024 के बीच वह दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। IPL करियर की शुरुआत उन्होंने CSK से ही की थी और 2008 से 2015 तक टीम के साथ रहे।


Read More: इंग्लैंड के खिलाफ ऐशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, स्टीव स्मिथ होंगे कप्तान