img

नई दिल्ली। चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर चार विकेट से मिली रोमांचक जीत के बाद पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर धीमी ओवर गति के चलते 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल 2025 में यह पीबीकेएस की पहली ओवर-रेट संबंधी गलती है।

धीमी ओवर गति के कारण पंजाब को 19वें ओवर से पहले एक अतिरिक्त फील्डर सर्कल के अंदर लाना पड़ा, लेकिन इसका असर युजवेंद्र चहल के प्रदर्शन पर नहीं पड़ा। चहल ने जादुई गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में चार विकेट चटकाए, जिसमें उनकी दूसरी आईपीएल हैट्रिक भी शामिल रही।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने सैम करन के 47 गेंदों में 88 रन की बदौलत 18 ओवर में 177/5 रन बना लिए थे और स्कोर 200 पार जाता दिख रहा था। लेकिन चहल की फिरकी के सामने आखिरी पांच विकेट सिर्फ 6 रन में गिर गए और टीम 19.2 ओवर में 190 रन पर ढेर हो गई।
 


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे