img

काठमांडू। नेपाल में पेट्रोल डीजल, गैस और गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। यहां पेट्रोल के दाम में 20 और डीजल के दाम में 30 रुपये की कमी की गई है। वहीं खाना पकाने वाली गैस भी 100 रुपये सस्ती कर दी गई है।

वहीं, घरेलू हवाई ईंधन में 40 रुपये और अंतरराष्ट्रीय हवाई ईंधन के लिए काठमांडू में प्रति किलोलीटर 265 अमेरिकी डॉलर की कटौती की गई है।

इसके अलावा हालांकि, अंतरराष्ट्रीय हवाई ईंधन के लिए पोखरा और भैरहवा में बिक्री मूल्य ब्रेक-ईवन पॉइंट पर ही कायम रखा जाएगा।

नई दरों के अनुसार अब उपभोक्ताओं को पेट्रोल के लिए 197 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे, जबकि डीजल और मिट्टी तेल 195 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इसी तरह 14.2 किलोग्राम एलपी गैस सिलेंडर की कीमत 2060 रुपये और 7.1 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 1030 रुपये तय की गई है। (हि.स.)
 


Read More: नेपाल में पेट्रोल 20 और डीजल 30 रुपये सस्ता, गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपये कम