img

मुल्तान।  पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने मुल्कान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हरा दिया। पाकिस्तान ये मैच 152 रनों के बड़े अंतर से जीता। इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। पाकिस्तान ने घरेलू सरजमीं पर 1338 दिनों बाद कोई टेस्ट मैच जीता है।

पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 297 रन का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मुल्तान की पिच पर पाकिस्तानी स्पिनरों के सामने सरेंडर कर दिया। अकेले नोमान अली ही इंग्लैंड के 8 बल्लेबाजों पर भारी पड़ गए। नतीजा ये हुआ कि पूरी टीम मिलकर 150 रन भी नहीं बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 144 रन ही बना सकी और मैच हार गई 


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे