क्वेटा । पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के चगाई जिले में रविवार देररात नोक कुंडी स्थित फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) मुख्यालय दक्षिण पर बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने हमला कर राज्य और संघीय सरकार की नींद उड़ा दी।
इस हमले में शामिल बीएलएफ की एक महिला सदस्य ने एफसी मुख्यालय के द्वार पर खुद को उड़ाकर अपने साथियों के प्रवेश करने का रास्ता साफ किया। एफसी ने तड़के कहा कि मुख्यालय में घुसे तीनों सशस्त्र हमलावरों को मार गिराया गया। वहीं, बीएलएफ ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों के हमले में एफसी के कई अधिकारी और कर्मचारी मारे गए हैं।
डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, एफसी के प्रवक्ता के बयान के अनुसार एक हमलावर को खुद को उड़ा लेने के बाद सुरक्षाबलों ने कम से कम तीन हमलावरों को मार गिराया गया। एफसी मुख्यालय पर हमले की यह कोशिश प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) ने की। प्रवक्ता ने कहा कि यह आत्मघाती हमला है। प्रवक्ता ने कहा कि परिसर पर तलाशी अभियान चल रहा है। परिसर के भीतर अभी तीन हमलावरों के होने के आसार हैं। (हि.स.)
रिपोर्ट के अनुसार, नोक कुंडी में हुए हमले के आसपास पंजगुर जिले के गुरमाकन इलाके में एक चेक पोस्ट पर भी हमला होने की खबर है। नवंबर 2022 में टीटीपी के सरकार के साथ सीजफ़ायर खत्म करने के बाद पाकिस्तान में खासकर बलूचिस्तान में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई है। शनिवार को भी बलोचिस्तान के क्वेटा और डेरा मुराद जमाली में सात धमाके हुए। एक धमाके में प्रांतीय राजधानी के पास रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा उड़ गया और देश के दूसरे हिस्सों में रेल आवागमन रोक दिया गया। देररात एक और घटना में क्वेटा के सरियाब इलाके में एक निर्माण कंपनी के शिविर पर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। (हि.स.)
Read More: H-1B वीजा के नियम सख्त, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच होगी, 15 दिसंबर से लागू होगा




