img

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भारतीय टेस्ट टीम में वापस बुला लिया गया है। वे कोलकाता पहुंच चुके हैं, हालांकि उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया।

शुभमन गिल टीम के साथ गुवाहाटी तो जाएंगे, लेकिन अगर उनकी चोट में दर्द बना रहा तो उन्हें इलाज और रिकवरी के लिए बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजा जा सकता है। दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

रेड्डी को पहले टेस्ट से ठीक पहले रिलीज कर दिया गया था, ताकि वे भारत-ए की साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ सीरीज खेल सकें। BCCI ने पहले ही कहा था कि वह दूसरे टेस्ट से स्क्वॉड में जुड़ेंगे, लेकिन अब उन्हें तय समय से पहले बुला लिया गया है।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे