img

वाशिंगटन। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सोमवार रात यहां व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डिनर में मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने ईरान पर हमले का जश्न मनाया। व्हाइट हाउस में नेतन्याहू ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया किया है।

अमेरिकी न्यूज चैनल एबीसी न्यूज और सीबीएस न्यूज की खबर के अनुसार, बेंजामिन नेतन्याहू ने डिनर से पहले पत्रकारों को संबोधित किया। नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। इस दौरान नेतन्याहू ने राष्ट्रपति के शांति और सुरक्षा के प्रयासों की सराहना की। साथ ही डिनर के दौरान ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार समिति को सौंपा गया पत्र भेंट किया।

नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप एक के बाद एक क्षेत्र में शांति स्थापित कर रहे हैं। इसलिए उनका नाम नोबेल पुरस्कार समिति को भेजा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप शांति पुरस्कार के हकदार हैं। शांति का नोबल ट्रंप को मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि इजराइल और हमास के बीच 60 दिन के युद्ध विराम के प्रस्तावित समझौते पर अभी काम चल रहा है।

ट्रंप ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह यूक्रेन को और हथियार भेजने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान कहा कि यूक्रेन की रक्षा बहुत जरूरी है। उसे हथियार भेजने होंगे। इससे पहले दिन में प्रेस ब्रीफिंग में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी ऐसे ही संकेत दिए थे।  (हि.स.)

 


Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही