img

नई दिल्ली। पूर्व साउथ अफ्रीकी गेंदबाज मोर्ने मोर्कल भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच बनाए गए हैं। वे 1 सितंबर को टीम के साथ जुड़ेंगे। BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने बुधवार,14 अगस्त को यह जानकारी दी।

मोर्कल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच रह चुके हैं। हेड कोच गौतम गंभीर ने मोर्कल को बॉलिंग कोच बनाने की मांग की थी। दोनों IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए साथ में काम कर चुके हैं।

मोर्कल पूर्व भारतीय कोच पारस म्हाम्ब्रे की जगह लेंगे। म्हाम्ब्रे का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका था, लेकिन मोर्कल निजी कारणों से श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया से नहीं जुड़ पाए। ऐसे में BCCI ने साईराज बहुतुले को बतौर बॉलिंग कोच भेजा था।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे