img

तेल अवीव। ईरान के मिसाइल हमलों से इजराइल में एक बिजली स्टेशन तबाह हो गया है। इसके बाद आसपास के कई शहरों में बिजली गुल हो गई।

द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार की खबर के अनुसार इस समय लगातार उत्तरी इजराइल में सायरन बज रहे हैं। नागरिकों को अगले आदेश तक सुरक्षित आश्रयों में रहने का निर्देश दिया गया है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज ( आईडीएफ) के ताजा आकलन के अनुसार कुछ देर पहले ईरान ने 40 मिनट के अंदर छह या सात मिसाइलें दागीं। इन हमलों में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

इजराइल इलेक्ट्रिक कॉरपोरेशन के अनुसार दक्षिणी इजराइल में एक बिजली स्टेशन के बगल में बैलेस्टिक मिसाइल गिरने से आस-पास के शहरों में बिजली गुल हो गई। टीमें बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास कर रही हैं। (हि.स.)
 


Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही