img

खेल डेस्क। MI vs GT IPL Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL- 2026) के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के हाथों मिली 99 रनों की शर्मनाक हार के बाद गुजरात टाइटंस () के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। गिल ने हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ा है।    

मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा कि  पिच धीमी थी ऐसे में 160-170 रन का स्कोर यहां पर ठीक होता लेकिन मिडल ओवर के दौरान गेंदबाजों ने अतिरिक्त रन खर्च कर दिए।   गिल ने माना कि उनके गेंदबाज सही जगह पर गेंद नहीं डाल पाए. अंत में उन्होंने कहा कि ओस होने के बावजूद भी उनकी टीम बेहतर तरीके से बल्लेबाजी नहीं कर पाई।

शुभमन ने कहा, सच कहूं तो, मुझे लगता है कि हमने बीच के ओवरों में बहुत ज्यादा रन लुटा दिए। ऐसी विकेट पर 160-170 रन ठीक-ठाक स्कोर होता. थोड़ी सी चूक हुई, लेकिन अब हमें कुछ मैच बाहर खेलने हैं, तो उम्मीद है कि हम जीत की लय में वापसी करेंगे।

बता दें कि सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया था।   एमआई ने तिलक वर्मा के 101 रन के दम पर 199 रन बोर्ड पर लगाए जवाब में गुजरात की टीम संयुक्त रूप से सिर्फ 100 रनों पर सिमट कर रह गई. 


Read More: MI vs GT IPL Match: मुंबई के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, गेंदबाजों के सिर पर फोड़ा ठीकरा