img

कोलकाता। MI vs KKR Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का 60वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है।  जहां कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अपने 11 मुकाबलों में से 8 में जीत और महज 3 में हार मिली है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को 12 मुकाबलों में से 8 में हार और महज 4 में जीत नसीब हुई है।


इसलिए कोलाकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में कोलकाता की टीम एक और जीत के साथ प्लेऑफ में एंट्री मारना चाहेगी। जबकि टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।


मुंबई हेड टु हेड में कोलकाता पर भारी है। दोनों के बीच 33 IPL मैच खेले गए, 23 में मुंबई और 10 में कोलकाता को जीत मिली। दोनों टीमें ईडन गार्डन्स में 10 बार भिड़ीं, 7 बार MI और महज 3 बार KKR को जीत मिली।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षल पटेल।
इम्पैक्ट प्लेयर : वैभव अरोड़ा।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह और नुवान थुषारा।
इम्पैक्ट प्लेयर : जेराल्ड कूट्जी।

 


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे