img

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का इस सीजन का 50 वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुंबई में खेला जाएगा। मौच से पहले MI को बड़ा झटका लगा है। उसके स्टार स्पिन गेंदबाज विग्नेश पुथुर चोट के चलते टीम से बाहर ​हो गए है।  फ्रेंचाइजी ने 32 साल के स्पिन गेंदबाज रघु शर्मा को अपने साथ जोड़ा है।

आईपीएल प्रबंधन ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि मुंबई इंडियंस (एमआई) ने लेग स्पिनर रघु शर्मा को विग्नेश पुथुर के स्थान पर अनुबंधित किया है, जो चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL- 2025) के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। रघु मुंबई इंडियंस के साथ बेस प्राइस 30 लाख रुपये में जुड़े हैं।

11 मार्च 1993 को जालंधर (पंजाब) में जन्मे रघु शर्मा दाएं हाथ के लेग-ब्रेक गेंदबाज हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब और पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व किया है। 11 प्रथम श्रेणी मैचों में शर्मा ने 19.59 की औसत से 57 विकेट लिए हैं, जिसमें 7/56 का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। लिस्ट ए क्रिकेट में, उन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट लिए हैं, जिसमें 4/37 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 3 टी20 मैचों में भी हिस्सा लिया है, जिसमें 3 विकेट लिए हैं।

विग्‍नेश ने गेंदबाजी से किया प्रभावित-विग्‍नेश ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्‍यू चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ किया था। उन्‍होंने पहले ही मैच में तीन विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया। विग्‍नेश ने मौजूदा सीजन में 5 मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 6 विकेट चटकाए।

मुंबई की मजबूत वापसी-पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इस सीजन शुरुआती पांच मैचों में केवल एक जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद टीम ने मजबूत वापसी की। मुंबई ने बाद के लगातार पांच मैचों में जीत दर्ज की। इस तरह टीम 10 मैचों में 6 में जीत और चार हार के बाद अंक तालिका में नंबर 3 पर है।
 


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है