नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी सनक के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इस बार तो किम ने हद ही कर दी। वह दो करोड़ की मर्सिडीज कार में बैठ कर बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लेने पहुच गया।
किम जोंग उन को लग्जरी कार मर्सिडीज GLS 600 के साथ देखा गया। किम जोंग उन पिछले हफ्ते ट्रेन उत्तरी प्रांत फ्योंगयान के उइजू काउंटी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे।

इस दौरान ट्रेन में उनकी लग्जरी गाड़ी भी दिखाई दी। हालांकि नॉर्थ कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र ने लग्जरी सामान के आयात और निर्यात पर बैन लगाया हुआ है। किम की कार के साथ तस्वीरों को नॉर्थ कोरिया की सामाचार एजेंसी KCNA ने जारी किया है।
किम जोंग उन की इस नई कार की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है। इस कार को इसी साल अप्रैल में साउथ कोरिया में लॉन्च की गई मर्सिडीज मेबैक GLS 600 का टॉप क्लास मॉडल बताया जा रहा है। किम के मर्सिडीज गाड़ियों के साथ काफी लगाव है।
तानाशाह किम ने अपने पास लग्जरी का कलेक्शन बनाया हुआ है। 40 साल के किम के पास रोल्स रॉयस फैंटम, मर्सिडीज-मेबैक S600 गार्ड, अमेरिका में बनी 5वीं जनरेशन की कैडिलेक एस्केलेड और बख्तरबंद लेक्सस शामिल है।
Read More: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत, टेस्ट मिशन पर निकला था विमान




