img

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। पहला मैच मैच लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच करुण नायर की टेस्ट टीम में आठ साल बाद हुई वापसी पर उनके साथी खिलाड़ी केएल राहुल ने बड़ा बयान दिया है।

राहुल ने कहा कि  “हमने 11 साल की उम्र में साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था और तब से यह सफर साथ चला है। दोनों के करियर में उतार-चढ़ाव आए। करुण को मौका मिला, उन्होंने तिहरा शतक जड़ा, लेकिन इसके बाद उन्हें कई वजहों से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पर जो बात सबसे ज्यादा प्रेरणादायक रही, वो यह है कि पिछले 2-3 सालों में उन्होंने जिस तरह से प्रदर्शन किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है।”

राहुल ने आगे कहा, “उन्हें वापस बुनियादी चीज़ों पर लौटते देखना अच्छा लगा। हमने इंग्लैंड में उनके काउंटी क्रिकेट खेलने और वहां के अनुभवों पर बात की है वो चुनौतियां, वो संघर्ष। इन सबके बावजूद भारतीय टीम में वापसी की चाह बनाए रखना, अपने आप में सराहनीय है। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों लंबे समय तक भारत के लिए खेल पाएंगे।”


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे