img

वारसा (पोलैंड)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन जंग पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बयानों पर पलटवार किया है। पौलेंड में मंगलवार देर रात बाइडेन ने कहा कि अमेरिका और नाटो यूक्रेन के साथ थे और रहेंगे। रूसी फौज ने जुल्म किया है। महिलाओं से रेप को हथियार की तरह इस्तेमाल किया। पुतिन याद रखें कि वो यूक्रेन को कभी नहीं जीत पाएंगे। जो बाइडेन यूक्रेन के अचानक दौरे के बाद मंगलवार को पौलेंड पहुंचे। यहां एक सभा को संबोधित किया।

इससे पहले मंगलवार को ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा थाए श्रूस ने शुरुआत में जंग को टालने के लिए तमाम डिप्लोमैटिक कोशिशें कीं लेकिन नाटो और अमेरिका ने इन्हें कामयाब नहीं होने दिया। हम अब भी बातचीत चाहते हैं लेकिन इसके लिए शर्तें मंजूर नहीं हैं। बता दें कि रूस-यूक्रेन जंग को 24 फरवरी को एक साल पूरा हो रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन कहते हैं कि हम रूस को कंट्रोल करना चाहते हैं। मैं आज रूस के लोगों को यही बताना चाहता हूं कि अमेरिका या यूरोप के लोग रूस को तबाह नहीं करना चाहते। रूस ने यूक्रेन के बच्चों का भविष्य छीन लिया। ट्रेन,स्कूल, हॉस्पिटल और अनाथालय पर बम बरसाए गए। इन चीजों को कैसे नजरअंदाज किया जाए। यूक्रेन के लोग भी खास हैं और मैं दावे से कह सकता हूं कि रूस कभी यूक्रेन को नहीं जीत सकता।


Read More: ब्रिटेन में राजनीतिक संकट: PM स्टारमर के इस्तीफे की अटकलें तेज, 100 सांसद खिलाफ हुए