img

तेलअवीव। ईरान और इजराइल तनाव के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से वादा किया कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के खिलाफ इजराइल की जवाबी कार्रवाई में गैर-सैन्य साइटें निशाने पर नहीं होंगी।

टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर के अनुसार, नेतन्याहू ने बाइडेन से कहा कि इजराइल, ईरान के परमाणु और ऊर्जा स्थलों पर हमला नहीं करेगा। रिपोर्ट के अनुसार इजराइली प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप से बचने के लिए योजनाबद्ध कार्रवाई में कटौती की है। हालांकि खबर में इस बदलाव का कारक इजराइल को उन्नत एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल वायुरक्षा प्रणाली भेजने के अमेरिकी फैसले को माना जा रहा है। 

उल्लेखनीय है कि हिजबुल्लाह सरगना हसन नसरल्ला की हत्या का बदला लेने के लिए ईरान एक अक्टूबर से इजराइल पर लगभग 200 बैलिस्टिक मिसाइलें दाग चुका है।

वहीं कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने कहा है कि इजराइल ने जानबूझकर वेस्ट बैंक और लेबनान को निशाना बनाया है। यह उसकी पूर्व नियोजित योजनाओं का हिस्सा है। दोहा में कतरी शूरा परिषद के उद्घाटन पर अल-थानी ने कहा कि लेबनान के साथ सीमा पर तनाव को रोकने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका गाजा में युद्ध को रोकना है।

 


Read More: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत, टेस्ट मिशन पर निकला था विमान