img

इंदौर। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है।

आज मुकाबले का पहला दिन है और दूसरे सेशन का खेल चल रहा है। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट गंवाकर 109 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 12 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले ही रन आउट हो गए।

उमेश यादव 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुहनेमन ने LBW किया। यह कुहनेमन को 5वां विकेट है। इससे पहले, रविचंद्रन अश्विन 3 रन, विराट कोहली 22 और शुभमन गिल 21 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा 12 रन ही जोड़ सके।

मैथ्यू कुहनेमन ने पांच विकेट चटकाए, जबकि नाथन लायन को 3 सफलताएं मिलीं। टॉड मर्फी को एक विकेट मिला।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे