img

पेरिस।  Paris Paralympic Games: फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे पैरालंपिक गेम्स में भारत का जलवा बरकारर है। अबतक कुल मेडल 24 मेडल जीत कर भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। 
भारत ने अबतक 5 गोल्ड, 9 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीतें हैं। फिलहाल, भारत मेडल टैली में 13वें नंबर पर है।

यह भारतीय पैरा खिलाड़ियों का पैरालिंपिक इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले टोक्यो  पैरालंपिक गेम्स में भारत ने 19 मेडल जीते थे।

भारत ने बुधवार रात 24वां मेडल जीता। 2 बजे तक चले क्लब थ्रो के फाइनल मुकाबले में धरमबीर सिंह ने गोल्ड और प्रणव सूरमा ने सिल्वर मेडल दिलाया। इससे पहले तीरंदाज हरविंदर सिंह ने गोल्ड और शॉट पुटर सचिन सरजेराव ने सिल्वर जीते थे। गेम्स के 7वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल दिलाए।

 


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे