img

इस्लामाबाद। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े रुख को देखते हुए पाकिस्तान की सरकार भी डरी हुई है। सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने माना है कि भारत अगले 24 से 36 घंटे में कर सकता है सैन्य कार्रवाई ।

अताउल्लाह तरार के मुताबिकखुफिया रिपोर्ट मिली है कि भारत कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। आने वाले 24 से 36 घंटे बेहद अहम हैं। जासूसों की यह चेतावनी भारत के जम्मू-कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद आई है।

वहीं डॉन अखबार की खबर के अनुसार, सूचनामंत्री तरार ने आज सुबह कहा कि विश्वसनीय खुफिया रिपोर्ट्स से संकेत मिलता है कि भारत दोनों देशों के बीच तनाव के बीच अगले 24 से 36 घंटों में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की योजना बना रहा है। इस हमले के लिए नई दिल्ली ने इस्लामाबाद को दोषी ठहराया है। तरार ने कहा कि हालांकि इसके लिए भारत ने कोई सबूत नहीं दिया है।

इस बीच भारत के अपनी सेना को खुली छूट देने से समूचे पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है।  सूचनामंत्री अताउल्लाह तरार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत पहलगाम घटना का बदला लेने के लिए 24-36 घंटों में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का इरादा रखता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार है। अगर मुल्क पर हमला होता है तो उसके परिणाम विनाशकारी होंगे। पाकिस्तान की फौज जवाब देने के लिए तैयार है।
 


Read More: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत, टेस्ट मिशन पर निकला था विमान