लखनऊ। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज यानी रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच टीम इंडिया को बेहद अहम है।
दरअसल, इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 21 रन से शिकस्त मिली थी। सीरीज में बराबरी करने के लिए भारतीय टीम को यह मैच जीतना होगा।
वहीं भारत और न्यूजीलैंड मैच को लेकर दर्शकों के लिए UPCA ने गाइड लाइन जारी कर दी है। 29 जनवरी को शाम 7 बजे से मैच शुरू होगा। इसके लिए शाम 4 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी।
मैच को लेकर गाइडलाइन
-केवल टिकट धारकों को ही स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा।
-शाम 4 बजे से स्टेडियम में प्रवेश शुरू होगा।
-जिन लोगों के पास गाड़ियों के भी पास हो में उनकी गाड़ियां ही स्टेडियम के अंदर जा पाएंगे।
-इकाना स्टेडियम का रैंप वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
-स्टेडियम जाने वाले समस्त वाहन अहिमामऊ चौराहे से सुल्तानपुर रोड पर जाकर निर्धारित स्थानों पर वाहनों को पार्क करेंगे।
-शहीद पथ पर कोई भी वाहन बुक करना या सवारी उतारना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
-दर्शक अपने वाहन दयालबाग, कैंसर इंस्टीट्यूट और एचसीएल तिराहा पर बनी पार्किंग में ही अपनी गाड़ियां रखेंगे।
-दर्शकों से अनुरोध किया गया है कि उसे सार्वजनिक गाड़ियों से आए निजी गाड़ियों का प्रयोग कम करें।
-दर्शक अपने साथ कोई भी अग्निशमक, ज्वलनशील पदार्थ, पान मसाला, गुटखा, पानी की बोतल, ब्लूटूथ वगैरह अंदर नहीं ले जा सकते हैं।




