img

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। आज यानी मंगलवार को हिमाचाल प्रदेश के धर्मशाला में क्वालिफायर-1 (IPL Qualifier 1) का मैच खेला जाएगा। पिछले सीजन की आईपीएल विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी।

हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में बेंगलुरु और गुजरात बराबरी पर हैं। दोनों के बीच अब तक 8 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें 4 मैच बेंगलुरु और 4 गुजरात ने जीते हैं। कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा।

इस सीजन में दोनों टीमों का दो बार आमना-सामना हुआ है और दोनों ने एक-एक जीत हासिल की है। पिछले मुकाबले को गुजरात ने 4 विकेट से जीता था। उससे पहले बेंगलुरु को 5 विकेट से जीत मिली थी। हालांकि इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। धर्मशाला में बारिश होने के 80% आसार हैं।


Read More: IPL Qualifier 1: बेंगलुरु-गुजरात में मुकाबला आज, जितने वाली टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री