img

नई दिल्ली।  IPL-2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL- 2025) में मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली और साईं सुदर्शन को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप हासिल कर ली है।

सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 23 गेंदों में नाबाद 48 रन की पारी खेलते हुए इस सीज़न में अपने रन 475 तक पहुँचा दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विराट कोहली (443 रन) और गुजरात टाइटंस (GT) के बी साई सुदर्शन (456 रन) को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप की दौड़ में पहला स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि सूर्यकुमार ने 11 मैच खेले हैं, वहीं सुदर्शन ने 9 और कोहली ने 10 मुकाबलों में ये रन बनाए हैं।

पर्पल कैप की दौड़ में हेज़लवुड सबसे आगे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के जोश हेज़लवुड 18 विकेट के साथ पर्पल कैप की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा 17 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं।

ट्रेंट बोल्ट की जबरदस्त छलांग

मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट ने गुरुवार को तीन विकेट झटके और अब 11 मैचों में 16 विकेट लेकर पर्पल कैप तालिका में तीसरे नंबर पर पहुँच गए हैं। उनके ठीक नीचे चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद हैं, जिनके नाम 10 मैचों में 15 विकेट दर्ज हैं।
 


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है