img

बेंगलुरु । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL- 2025) में प्लेऑफ की दौड़ अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। आज शाम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा, जहां एक तरफ आरसीबी की जीत उसे प्लेऑफ में पहुंचा देगी, वहीं हार केकेआर के लिए टूर्नामेंट का अंत बन सकती है।

RCB इस मुकाबले में जीत दर्ज करते ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी और टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा रखेगी। टीम फिलहाल शानदार लय में है और लगातार चार मुकाबले जीत चुकी है, जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दो रन से मिली रोमांचक जीत भी शामिल है। उस जीत ने आरसीबी को खिताबी दावेदार की तरह पेश किया है।

RCB के कप्तान पटीदार फिट, शेफर्ड भी उपलब्ध

आरसीबी (RCB) के लिए राहत की बात यह है कि लगभग सभी विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध हैं, सिवाय चोटिल जोश हेजलवुड के। कप्तान रजत पटीदार की चोट में भी सुधार हुआ है और वह इस मुकाबले के लिए फिट माने जा रहे हैं।

वहीं, वेस्टइंडीज की वनडे टीम में चुने जाने के बावजूद ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड 3 जून तक पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे। सीएसके के खिलाफ जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

KKR के लिए करो या मरो

दूसरी ओर, गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए हालात काफी मुश्किल हैं। उसे न सिर्फ अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने हैं, बल्कि अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

टीम के विदेशी खिलाड़ी (रोवमैन पॉवेल और मोईन अली को छोड़कर) अब स्क्वॉड से जुड़ चुके हैं, लेकिन अब भी टीम को हर विभाग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की दरकार है।

 


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है