img

नई दिल्ली। LSG vs SRH Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में प्लेऑफ की रेस तेज हो गई है। गुजरात (GT), पंजाब (PBKS) और आरसीबी (RCB) प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब बचे हुए एक प्लेऑफ स्थान के लिए मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच जबरदस्त टक्कर है। आज यानी सोमवार को  लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

यह मैच इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया था।

लखनऊ सुपर जायंट्स LSG की उम्मीदें इस मैच के रिजल्ट पर टिकी हैं। अगर यह मैच LSG जीत जाती है तो उनकी उम्मीदें कायम रहेंगी लेकिन अगर वे हार गए तो प्लेऑफ से पूरी तरह बाहर हो जाएंगे। लखनऊ के 11 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं और उसके 3 मैच बचे हैं। वहीं, प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैदराबाद के 11 मैचों में 3 जीत के साथ 6 पॉइंट्स हैं।

इससे पहले रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के डबल हेडर में आए नतीजों ने प्लेऑफ की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) की जीत ने दोनों टीमों को प्लेऑफ का टिकट दिला दिया, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रही है। 

 


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे