img

 केप टाउन।  महिला टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल हारने के बाद इंडियन वुमंस टीम की कैप्टन हरमनप्रीत रो पड़ी थीं। पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा मैच के बाद उनसे मिलने आईं तो हरमनप्रीत उनसे लिपट गईं। हालांकि बाद में खुद को संभाला।

हरमनप्रीत ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में चश्मा पहन रखा था। उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहती देश मेरे आंसू देखे। अगर मैं अंत तक क्रीज पर रहती तो हम मैच जीत जाते। अगर मेरा बैट क्रीज में न फंसता तो वह रन आसानी से हो जाता। हम एक ओवर पहले मैच जीत जाते। ऋचा और दीप्ति क्रीज पर थीं। मुझे भरोसा था। पूरे टूूर्नामेंट में ऋचा ने शानदार बल्लेबाजी की है। पर 7-8 खाली गेंदों ने मैच पलट दिया।"

साउथ अफ्रीका के केपटाउन में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 173 रन का टारगेट दिया था। भारत 33 पर 3 विकेट खो चुकी थी पर हरमनप्रीत और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच 69 रन की पारी से भारत जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी।

लेकिन जेमिमा के विकेट के बाद हरमनप्रीत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गईं। आसान रन लेते वक्त उनका बैट क्रीज में फंस गया था। भारत को इस मैच में 5 रन से हार मिली।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे