img

इंदौर। ऑस्ट्रेलिया के दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर। करीब एक साल बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी मैच में मध्य प्रदेश के 4 विकेट चटका दिए हैं। इससे उनके ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

गुरुवार को मुकाबले के दूसरे दिन मध्यप्रदेश की टीम पहली पारी में 167 रन पर ऑलआउट हो गई है। मोहम्मद शमी ने 19 ओवर की गेंदबाजी में 4 मेडन सहित 54 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने कप्तान शुभम शर्मा (8 रन), सारांश जैन (7 रन), कुमार कार्तिकेय (9 रन) और कुलवंत खेजरोलिया (शून्य) के विकेट लिए। एक दिन पहले शमी को कोई विकेट नहीं मिला था।

मध्यप्रदेश की ओर से सुभ्रांशु सेनापति ने 47 और रजत पाटीदार ने 41 रनों की पारी खेली। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। मुकाबले में बंगाल की टीम पहली पारी में 228 रन पर ऑलआउट हुई थी।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे