img

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की हर तरफ आलोचना हो रही है। इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्र अश्विन ने आलोचकों से घिरे गौतम गंभीर के बचाव में उतर आए हैं। 

अश्विन ने कहा- 'गंभीर को हटाया नहीं जाना चाहिए। उनका कार्यकाल 2027 तक है।'  अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ में अश्विन ने कहा कि- 'ऐसे समय में उन्हें बर्खास्त करने की मांग करना सही नहीं है। जब खिलाड़ियों ने पर्याप्त जिम्मेदारी नहीं उठाई है।'

गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 408 रनों की हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को क्रिटिसाइज किया जा रहा है। इतना ही नहीं, उन्हें हटाने की मांग भी की जा रही है।

गंभीर की आलोचना टीम में ज्यादा ऑलराउंडर को शामिल करने को लेकर हो रही है, जिससे टीम का संतुलन बिगड़ रहा है।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे