img

नई दिल्ली। IND-ENG T-20 MATCH : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज यानी बुधवार को कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन मैदान में खेला जाएगा।  इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन की घोषणा हो चुकी है, जबकि टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का खुलासा टॉस के समय पर ही करने का निर्णय लिया है, जैसा कि हमेशा होता है। 

यदि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की थ्योरी को मानें, तो रिंकू सिंह का नाम टीम में शामिल होने के लिए मुश्किल लग रहा है, क्योंकि गंभीर हमेशा ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर्स को टीम में चाहते हैं।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया कोलकाता के ईडन गार्डेंस में पहला मैच खेलेगी। इस मैच में सभी की नजरें मोहम्मद शमी पर होंगी, जो दो साल बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उनके साथ दूसरे पेसर अर्शदीप सिंह भी मैदान में होंगे। इसके अलावा, हर्षित राणा को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। टीम में एक स्पिनर और दो स्पिन ऑलराउंडर्स के साथ-साथ दो पेस ऑलराउंडर्स भी हो सकते हैं।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे