img

यरुशलम।  इजरायल के यरुशलम में  एक पूजा स्थल में बाहर फायरिंग की घटना हुई है। इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई है। नेवे याकोव में हुई वारदात को एक  फिलिस्तीनी शख्स ने अंजाम दिया। इस घटना को गुरुवार को फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर में हुई इजरायली सुरक्षा बलों की कार्रवाई से जोड़ कर देखा जा रहा है।


वहीं पुलिस कमिशनर कोबी शबताई ने कहा- 21 साल के फिलिस्तीनी हमलावर अलकाम खायरी पूजा स्थल के पास पहुंचा। वो प्रार्थना खत्म होने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही लोगों ने बाहर आना शुरू किया उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक हमलावर को मार दिया गया है।

इसके पहले गुरुवार को फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर में एक छापे में इजरायली बलों ने 61 वर्षीय एक महिला सहित नौ फिलिस्तीनियों को मार डाला था, तब से तनाव अधिक है। इजराइल ने कहा कि आतंकवादी दस्ते को विफल करने के लिए छापे मारे गए, जिसने इजराइलियों के खिलाफ हमले की योजना बनाई थी।


Read More: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर का इस्तीफा,लेबर पार्टी के ही 100 सांसदों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा