खेल डेस्क। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार को दो गोल दागकर अपनी टीम को फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) में उज़्बेकिस्तान पर 5-0 की एकतरफा जीत दिलाई। इस शानदार जीत के साथ पुर्तगाल नॉकआउट चरण में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गया है।
41 वर्षीय रोनाल्डो ने मुकाबले के छठे मिनट में गोल कर इतिहास रच दिया। वह विश्व फुटबॉल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने छह अलग-अलग विश्व कप अभियानों में गोल करने का कारनामा किया है। उनका यह सफर 2006 विश्व कप से शुरू हुआ था।
डेनियल मुन्योज़ के दूसरे हाफ में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत कोलंबिया ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-के मुकाबले में बुधवार को डीआर कांगो को 1-0 से हराकर अंतिम 32 में अपनी जगह पक्की कर ली। लगातार दूसरी जीत के साथ कोलंबिया ने छह अंक जुटा लिए और एक मैच शेष रहते नॉकआउट चरण का टिकट हासिल कर लिया।
वहीं घाना ने शानदार रक्षात्मक प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया। बोस्टन स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ियों के कई प्रयास घाना की सुदृढ़ रक्षा पंक्ति के सामने नाकाम रहे।




