img

खेल डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहै। प्रतियोगिता धीरे धीरे नॉकआउट दौर में पहुंच रही है। नार्वे, फ्रांस और अर्जेंटीना जीत के साथ नॉकआउट में प्रवेश कर गई हैं। नॉर्वे ने सेनेगल को ,फ्रांस ने इराक को और अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को करारी शिकस्त दी। इस मैच के हीरो रहे स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी, जिनके दो गोल के बदौलत अर्जेंटीना आसानी से नॉकआउट दौर में पहुंच गई।  

मुकाबले की शुरुआत में अर्जेंटीना  पेनाल्टी दी गई। हालांकि मेसी इस अवसर को गोल में नहीं बदल सके और उनका शॉट बाहर चला गया।

इसके बाद ऑस्ट्रिया ने कुछ समय तक अर्जेंटीना पर दबाव बनाया और मुकाबले को संतुलित बनाए रखा। लेकिन 39वें मिनट में मेसी ने गोल करके अपनी टीम को  1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में ऑस्ट्रिया ने वापसी की कोशिश की लेकिन वह गोल नही कर सकी। अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना के मेसी ने दूसरा गोल कर मुकाबला पूरी तरह अपने नाम कर लिया।

फ्रांस ने मंगलवार को इराक को 3-0 से हराकर अंतिम 32 में अपनी जगह पक्की कर ली। मुकाबले का सबसे चर्चित पहलू रहा किलियन एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे।

वहीं एक अन्य मैच में नॉर्वे ने सेनेगल को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर अंतिम 32 में अपनी जगह पक्की कर ली। नॉर्वे की जीत के नायक एरलिंग हालांड रहे, जिन्होंने दूसरे हाफ में दो गोल दागे। मैच क दौरान नॉर्वे को सेनेगल से कड़ी टक्कर मिली 
 


Read More: फीफा विश्व कप 2026 : नॉर्वे, फ्रांस और अर्जेंटीना जीत के साथ नॉकआउट में पहुंचे, मेसी और एम्बाप्पे का जादू चला