img

खेल डेस्क। मेक्सिको ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बुधवार को इक्वाडोर को 2-0 से हराकर 40 वर्षों का इंतजार खत्म किया और अंतिम-16 में जगह बना ली। मेक्सिको की ओर से जूलियन क्विनोनेस और राउल जिमेनेज ने पहले हाफ में नौ मिनट के भीतर गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

 इक्वाडोर को हरान के बाद जश्न मनाते मेक्सिको के खिलाड़ी

क्विनोनेस ने 22वें मिनट में गोल कर मेक्सिको को बढ़त दिलाई, जबकि जिमेनेज ने 31वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम की स्थिति मजबूत कर दी।

यह मेक्सिको की विश्व कप नॉकआउट चरण में 1986 के बाद पहली जीत है। उस वर्ष मेक्सिको ने अपने घरेलू मैदान पर बुल्गारिया को हराकर अंतिम-16 पार किया था।

स्वीडन के खिलाफ एमबाप्पे चमके

वहीं स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे के शानदार दो गोलों की बदौलत फ्रांस ने मंगलवार को फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में फ्रांस ने शुरुआत से अंत तक दबदबा बनाए रखा।

नॉर्वे के एरलिंग हालैंड ने दिखाया दम

एक अन्य मुकाबले में नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड ने 86वें मिनट में किए निर्णायक गोल करके अपनी टीम को सफलता दिलाई। नॉर्वे की इस जीत के साथ आइवरी कोस्ट का विश्व कप अभियान समाप्त हो गया। (हि.स.)

 


Read More: दुनिया के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज सिनसिनाटी ओपन से बाहर, यूप ओपन खेलने पर भी सस्पेंस