img

वॉशिंगटन। दो साल बाद भारत में अमेरिका के राजदूत की नियुक्ति हो गई है। लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के नए राजदूत बन गए हैं। अमेरिकी सीनेट (संसद का अपर हाउस) ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। दरअसल, भारत में अमेरिकी राजदूत का पद पिछले दो साल से खाली था। ऐसा पहली बार हुआ है, जब ये पद इतने लंबे वक्त तक खाली रहा।

इसके पहले केनिथ जस्टर भारत में अमेरिका के आखिरी राजदूत थे, जिन्हें जनवरी 2021 में अमेरिकी सरकार ने वापस बुला लिया था। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गार्सेटी को नॉमिनेट किया था।

नामांकन की मंजूरी मिलने के बाद एरिक गार्सेटी ने कहा कि ये महत्वपूर्ण पद लंबे समय से खाली था और इसका भरना जरूरी था। मैं सीनेट के इस नतीजे से काफी खुश हूं। गार्सेटी ने कहा कि मैं राष्ट्रपति जो बाइडन और व्हाइट हाउस का आभारी हूं और इस पद पर अपनी सेवा शुरू करने के लिए तैयार और उत्सुक हूं।


Read More: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म , शांति समझौते पर ट्रंप और पेजेशकियन ने किए साइन