img

वॉशिंगटन।  अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइक वाल्ट्ज की छुट्टी कर दी गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल घोषणा की कि उन्होंने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) माइकल वाल्ट्ज को हटा दिया है। उनके स्थान पर अंतरिम रूप से विदेशमंत्री मार्को रुबियो को नियुक्त किया है। वाल्ट्ज को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का नया राजदूत बनाया गया है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, यह व्हाइट हाउस के शीर्ष सहयोगियों में पहला बड़ा कार्मिक फेरबदल है। हालांकि ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में ऐसा कदम नहीं उठाना चाहते थे। वाल्ट्ज तब से मुश्किल में थे जब उन्होंने सिग्नल ऐप पर यमन में एक संवेदनशील सैन्य अभियान पर चर्चा करने के लिए एक समूह चैट आयोजित की। गलती से उसमें एक पत्रकार को शामिल कर लिया। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि रुबियो फिलहाल दोनों पदों पर बने रहेंगे।

बता दें कि  डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने पहले कार्यकाल में चार NSA बदले थे। पहले सलाहकार जनरल मैकमास्टर सिर्फ 22 दिन ही पद पर रह पाए थे।


Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही