img

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप ने साेमवार काे यह माना कि भारत के खिलाफ लगाया गया 50 प्रतिशत टैरिफ (आयात शुल्क) काफी अधिक हैं और कहा कि दाेनों देशों के बीच व्यापार समझौता होने वाला है और इसी के साथ भारत पर लगाये गये आयात शुल्क में कटाैती की जाएगी।

ट्रंप ने यहां ओवल हाउस में भारत में नियुक्त अमेरिका के नए राजदूत सर्जियाें गाेर के शपथ ग्रहण समाराेह के दाैरान यह घाेषणा की। उन्हाेंने संवाददाताओं से कहा कि वर्तमान समय में भारत के रूस से तेल खरीदने के कारण उसपर लगाए गए शुल्क काफी ज्यादा है।ट्रंप ने कहा, " उन्हाेंने अब यह तेल खरीदी बंद कर दी है और इसमें काफी कटाैती हुई है। अब हम आयात शुल्क काे कम करने जा रहे हैें।ये शुल्क रूस से तेल खरीदने के कारण लगाए गए थे। किसी 'सही समय' पर भारत पर लगाए गए आयात शुल्काें में कमी की जाएगी। "

इस बीच ट्रंप ने संभावित भारत-अमेरिका व्यापार समझाैते के बारे में कहा, " हम इस बारे में समझाैता करेंगे। यह पहले किए गए समझाैताें से बिल्कुल अलग हाेगा।"

गाैरतलब है कि ट्रंप ने  भारत द्वारा रूस से तेल खरीदे जाने पर उसके खिलाफ पचास प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिए थे। यह किसी भी देश के खिलाफ लगाए गए सबसे ज्यादा शुल्क थे। उनका आराेप था कि इससे रूस काे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मदद मिलती है। (हि.स)

 

 


Read More: ट्रंप की अमेरिका के लोगों से अपील : सब्र रखें, ईरान को "पाषाण युग" में वापस भेज देंगे