img

नई दिल्ली। क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने दोनों ही खिलाड़ियों को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि अगर वे वनडे टीम में बने रहना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू वनडे टूर्नामेंटों में हिस्सा लेना होगा।

बता दें कि दोनों खिलाड़ी अब टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे टीम में सक्रिय हैं। ऐसे में बोर्ड और टीम प्रबंधन चाहते हैं कि वे घरेलू क्रिकेट के माध्यम से अपनी मैच फिटनेस और फॉर्म बनाए रखें।

बीसीसीआई की यह पहल इस बात का संकेत है कि बोर्ड अब अनुभव और प्रदर्शन के बीच संतुलन चाहता है। घरेलू क्रिकेट में उतरने से जहां खिलाड़ियों की फिटनेस और तकनीक परख में रहेगी, वहीं यह युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक संदेश होगा कि 'नाम से नहीं, खेल से जगह मिलेगी।' कोहली और रोहित के लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी सिर्फ औपचारिकता नहीं होगी, यह उनकी फॉर्म और भविष्य की दिशा तय करने वाला कदम बन सकता है।


Read More: दुनिया के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज सिनसिनाटी ओपन से बाहर, यूप ओपन खेलने पर भी सस्पेंस